परिहार: छठ घाट विवाद: दलित युवक की इलाज के दौरान मौत, चार नामजद आरोपित फरार
बेला थाना क्षेत्र के चांदी राजवाड़ा गांव में छठ घाट पर हुए विवाद के बाद कैलाश राम की मौत हो गई। प्राथमिकी के अनुसार, 16 नवंबर को छठ पूजा के बाद विनोद राउत, सरोज राउत, शंभू राउत और धर्मेंद्र राउत ने जातिसूचक गालियां दी थीं। 18 नवंबर की शाम दूध लेकर लौट रहे कैलाश को दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे आरोपितों ने ठोकर मारकर गिरा दिया। आरोप है कि उनके सीने पर बाइक चढ़ा द