गुमला: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व दो बार गर्भपात कराने का आरोप, थाने में शिकायत
Gumla, Gumla | Aug 18, 2026 खूंटी जिले की एक युवती को फेसबुक के माध्यम से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवती ने गुमला जिले के खोरा निवासी एतवा उरांव पर खुद को अविवाहित बताकर करीब डेढ़ वर्ष तक प्रेम संबंध में रहने और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने और दो बार दावा खिलाकर गर्भपात का आरोप लगाया है। अब एतवा शादी से इनकार कर रहा है।