सहसवान: सहसवान की प्राचीन धरोहरों को पर्यटन स्थल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया
सहसवान में मौजूद प्राचीन धरोहरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सहसवान एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरसोता यानी सूरजकुंड दण्ड झील सहस्त्रबाहु किला और जमुनिया खेड़ा स्थित भगवान परशुराम आश्रम के संरक्षण सौंदर्यीकरण और विकास की मांग की गई है।