टेहरोली: बघैरा में एक चिंगारी ने बुजुर्ग का घर उजाड़ दिया, दो बकरियां, अनाज और नगदी सब जलकर खाक
तहसील टहरौली क्षेत्र के ग्राम बघैरा में आग लगने से एक बुजुर्ग के कच्चे मकान में रखा गृहस्थी का सामान, करीब पांच कुंतल अनाज, पांच हजार रुपये की नगदी और दो बकरियां जलकर खाक हो गईं। आग की घटना से बुजुर्ग हरदयाल कुशवाहा के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।