नेशनल हाईवे 27 पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत कई लोग घायल।
बेगू। कोटा मार्ग पर स्थित नेशनल हाईवे 27 पर नितिन स्पिनर्स के सामने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों वाहनों के लोग हुए घायल। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को उप चिकित्सालय में लाया गया। जहा उनका उपचार किया गया। पुलिस ने दुर्घटना स्थल वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।