मलारनाडूंगर: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में जागृति आंगन शिविर का चौथा दिन, भारजा नदी की टीम बनी विजेता
मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में पांच दिवसीय जागृति आंगन शिविर के चौथे दिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को भविष्य की उड़ान,कंप्यूटर लैब आदि की जानकारी दी। वहीं रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता में भारजा नदी की टीम विजेता रही।