जमुई: जमुई में रात्रि प्रहरियों का वेतन लंबित, आर्थिक संकट गहराया: डीएम-डीईओ को आवेदन देकर भुगतान की मांग
Jamui, Jamui | Jan 21, 2026 जमुई जिले में कार्यरत रात्रि प्रहरियों का वेतन लंबे समय से लंबित है। इसके कारण वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। अपनी इस समस्या को लेकर बुधवार 3 बजे दर्जनों रात्रि प्रहरियों ने समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी (डीएम) नवीन और जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) दयाशंकर को लिखित आवेदन सौंप जल्द वेतन की भुगतान करने की अपील की है।