जमुई: मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत तीन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी, डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र
Jamui, Jamui | Jan 21, 2026 डीएम नवीन ने तीन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल लाओ-नौकरी पाओ योजना के तहत मंगलवार की शाम नियुक्ति पत्र दिया। रजत राज को एथलेटिक्स के क्षेत्र में , ऋतु कुमारी को रग्बी और प्रहलाद कुमार को साइक्लिंग ट्रैक के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सरकारी नौकरी दी गई है। वे सभी निम्न वर्गीय लिपिक का दायित्व संभालेंगे। उक्त जानकारी बुधवार की सुबह 10:00 बजे दी गई है।