जमुई: बानपुर के अफरोज की एक महीने से गायब होने की तलाश को लेकर ग्रामीणों ने निकाला मौन जुलूस, SP को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jan 21, 2026 17 दिसंबर की रात 9:00 बजे कोल्हुआ चौक के पास से गायब हुए बानपुर के मो. अफरोज खान का एक महीने बाद भी पता नहीं चल सका है और न ही अबतक कोई सुराग मिल पाया है। इसके विरोध में पीड़ित परिवार के सदस्यों द्वारा बुधवार की दोपहर 12:30 बजे ग्रामीणों के साथ काला पट्टा लगाकर शहर में मौन जुलूस निकाला गया और एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई गई।