जमुई: चकाई रेफरल अस्पताल में सीएस का औचक निरीक्षण, 7 डॉक्टर-कर्मी गायब, डीएम ने दिखाई सख्ती, वेतन पर रोक
Jamui, Jamui | Jan 21, 2026 जिले के चकाई रेफरल अस्पताल में सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण ने स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है। 16 जनवरी को सिविल सर्जन अशोक कुमार द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात 7 चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिसे बुधवार 2 बजे प्रशासन ने गंभीर अनुशासनहीनता माना।मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने वेतन पर रोक लगा दी है।