नरपतगंज: रेवाही में गला दबाकर विवाहिता की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रेवाही पंचायत के वार्ड संख्या 6 में गला दबाकर विवाहिता का हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में जानकारी मिलते ही नरपतगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया। वहीं प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई किया जा रहा है।