नरपतगंज: पलासी के समीप एनएच पर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर लोगों ने किया एनएच जाम, 10 नामजद व 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के पलासी के समीप ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस टीम के द्वारा समझा बुझाकर जाम को हटाया गया। वही मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए 10 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया।