नरपतगंज: नरपतगंज पुलिस ने पलासी से मारपीट मामले में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पलासी वार्ड संख्या 6 से छापेमारी कर मारपीट मामले के नामजद अलग-अलग दो आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया। जहां आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया। मालूम हो की मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों के द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।