बांसगांव: जगदीशपुर भलुवान गांव में जमीनी विवाद में युवक ने तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अपने ही चचेरे भाई को चाकू मारकर किया घायल
गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर एक किशोर को उसके चचेरे भाई ने तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल किशोर के शरीर पर कई बार चाकुओं से वार किया गया है। चाकू मारने के बाद घायल किशोर को जान से मारने की धमकी दी गई है।