बांसगांव: बिस्टौली खुर्द के पास आमी नदी के ताल में मछली पकड़ने गए अधेड़ की डुबने से हुई मौत, भिटवा टोला के रहने वाले थे अधेड़
बेलीपार थाना क्षेत्र के बिस्टौली खुर्द के भिटवा टोला निवासी एक अधेड़ शनिवार को गांव के दक्षिण आमी नदी के ताल में मछली पकड़ने गए हुए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। जहाँ डूबने से उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिटवा टोला के निवासी बाबूराम साहनी (50) आमी नदी के ताल मे आए बाढ़ के पानी मे प्रतिदिन मछली पकड़ने के लिए जाते थे।