बांसगांव: ग्रामप्रधान के द्वारा एसडीएम से की गई शिकायत के बाद पतरैठा गाँव में तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि को कराया कब्जा मुक्त
उरुवा थाना क्षेत्र के पतरैठा गांव में विगत कुछ दिन पहले तहसील प्रशासन द्वारा सरकारी चकरोड व भूमिगत नाली के जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकवल यादव ने बताया कि मौजा पतरैठा में आराजी नंबर 142 126 चकमार्ग व 143 बंजर भूमि है जिससे इस रास्ते कोई भी व्यक्ति ढंग से आ-जा नहीं पाता है। एसडीएम के निर्देश पर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।