बांसगांव: कौड़ीराम सोहगौरा बंधे के पास फोरलेन बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ हुआ गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार को कौड़ीराम के पास स्थित सोहगौरा बंधे के पास फोरलेन बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलावस्था में अधेड़ एंबुलेंस की मदद से ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार सिहोड़वा निवासी रामनयन पासवान (50) किसी कार्य से साईकिल से कौड़ीराम चौराहे पर गए थे।