बांसगांव: ट्रैवल प्वाइंट के बस चालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने वाले 3 लोगों को को बेलीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार
शुक्रवार को बेलीपार थाने में सिवान बिहार के रहने वाले बस चालक राकेश सिंह ने बेलीपार थाने में एक तहरीर दिया था। उन्होंने बताया कि वह ट्रेवल पॉइंट के एक बस के चालक हैं। उनकी बस गोरखपुर से हैदराबाद तक चलती है। 17 जुलाई को रात 10:00 बजे हैदराबाद से जब वह चले तो उसमें तीन लोग एक साथ बैठे। सेवई बाजार में 15 से 20 लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया था।