बांसगांव: ग्राम पंचायत अतायर में बाइक से भीख मांगने आए दो व्यक्तियों के संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
गगहा क्षेत्र ग्राम पंचायत अतायर में दो व्यक्ति बाईक पर सवार होकर गांव में घूम रहे थे। इन व्यक्तियों ने अपनी बाईक गांव के बीच में एक दरवाजे पर खड़ी की और वहां से भीख मांगने लगे। इस दौरान उन्होंने खेल रहे बच्चों से विशेष वर्ग के लोगों के घरों के बारे में जानकारी लेनी शुरू की। ग्रामीणों को उनकी गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं और उन्होंने तुरंत गगहा पुलिस को सूचित किया।