बांका: तिलैया गांव में वज्रपात से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | Aug 16, 2026 बांका थाना क्षेत्र के तिलैया गांव में 11 अगस्त को वज्रपात की चपेट में आने से झुलसे युवक की शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलैया गांव निवासी डूबी यादव के पुत्र रौशन यादव के रूप में हुई है। रविवार की सुबह 11 बजे पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया।घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।