लखीसराय: पचेना गांव में युवक की हुई हत्या, पिता और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के पचेना गांव में एक युवक की हत्या कर दी गयी. हत्या को लेकर युवक के पिता ने टाउन थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक व्यक्ति व उसके तीन पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को 1 बजे एफएसएल टीम ने जांच पड़ताल की है सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया.