लखीसराय: लखीसराय के इंग्लिश मोहल्ला में एक व्यक्ति को पीटकर घायल किया गया, प्राथमिकी दर्ज
शनिवार की अपराह्न 2 बजे लखीसराय थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोहल्ला में आपसी विवाद की वजह से इसी मोहल्ला के रहने वाले शेख सरफु के पुत्र सद्दाम को पीटकर जख्मी कर दिया गया. घायल के द्वारा रविवार की पूर्वाह्न 9 बजे लखीसराय थाना में कांड संख्या 112/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें इसी गांव के रहने वाले अरविंद कुमार यादव को नामजद किया गया है.