आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरण, लॉगबुक संधारण और मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव का जायजा लिया गया। डीएम ने निष्पक्षता व पारदर्शिता के लिए सुरक्षा मानकों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जबकि एसपी ने सतत पुलिस बल की तैनाती का आदेश दिया। मौके पर विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
#Gopalganj #EVMWarehouse #Inspection #DMGopalganj #SPGopalganj #ElectionPreparedness #GopalganjAdministration
Gopalganj Police
Chief Electoral Officer, Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Election Commission of India