आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत 'जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी' कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, राशन कार्ड, अतिक्रमण, बिजली और पेयजल जैसी जनसमस्याओं से जुड़े मामले सामने आए। डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों से दूरभाष पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Gopalganj #JanataDarbar #PublicGrievances #DMGopalganj #SabkaSammanJivanAasan #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar