आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को गोपालगंज क्लब में चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड बास्केट का वितरण किया। इस अवसर पर डीएम ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित गोपालगंज का संदेश भी दिया।
अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि टीबी से बचाव के लिए सही इलाज के साथ-साथ पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रबंधक श्री धीरज कुमार ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, चैंबर ऑफ कॉमर्स और लायंस क्लब के प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर टीबी मुक्त जिले के निर्माण का संकल्प लिया।
#Gopalganj #TBFreeIndia #FoodBasketDistribution #DMGopalganj #Plantation #HealthDepartment #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar