फिरोज़ाबाद: कटफोरी टोल प्लाजा के समीप हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के कटफोरी टोल प्लाजा के समीप तेज रफ़्तार के चलते हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार आशीष नामक युवक की मौत हुयी है।मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। बाइक सवार आशीष किसी पार्टी में गया था।