फिरोज़ाबाद: थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवतियों समेत परिवार के 4 लोगों को लाठी-डंडे से पीटा गया
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार की रात मारपीट व ख़ूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप छेड़छाड़ का विरोध करने पर गांव के नामजद लोगों लाठी डंडो से हमला किया है। घटना में 2 युवती समेत परिवार के 4 लोग घायल हुये है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयीं है।