फिरोज़ाबाद: घुनपई के समीप हाइवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर ट्रक में घुसी, 1 यात्री की मौत, 2 दर्जन से अधिक घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव घुनपई के समीप हाइवे पर भीषण हादसा हुआ है। जयपुर डिपो की एक बस डिवाइडर से टकरा कर ट्रक में घुस गयी। हादसे में एक यात्री की मोके पर ही मौत हुयी है। 2दर्जन अधिक यात्री घायल हुये है जिसमे 1दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुये है। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बस से निकालकर सरकारी ट्रामा में भर्ती करा दिया है।