कोईलवर: महादेव चक सेमरिया से माइनिंग अधिकारी व कोईलवर थाना पुलिस ने दो ट्रैक्टर और एक ट्रक को अवैध खनन मामले में जप्त किया है।
कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेव चक सेमरिया से अवैध बालू उत्खनन में लगे दो ट्रैक्टर और एक ट्रक को माइनिंग अधिकारी आर्या मिश्रा तथा कोईलवर थाना पुलिस के द्वारा जप्त कर वाहन मालिक पर एफआईआर दर्ज किया गया।