हरिद्वार: पहाड़ों में हो रही बारिश से बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, भीमगोड़ा बैराज पर चेतावनी स्तर को पार कर गया जलस्तर
पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। आज हरिद्वार के भीमगोडा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया। बता दे कि 293 मीटर चेतावनी स्तर है और 294 को खतरे का निशान माना गया है। फिलहाल गंगा 293.15 पर बह रही है। लिहाजा निचले इलाकों में सभी बाढ़ चौकियों पर अलर्ट जारी किया गया है, विभागीय अधिकारी जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।