बेगुं: चित्तौड़गढ़ जिला एवं सेशन न्यायधीश मानसिंह चुंडावत ने बेगू उप कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चित्तौड़गढ़ जिला एवं सेशन न्यायाधीश मानसिंह चुंडावत ने बेगू उप कारागृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया सोमवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी। बेगू उप कारागृह के जेलर प्रहलाद गुर्जर ने बताया जिला एवं सेशन न्यायाधीश चुंडावत ने उप कारागृह का निरीक्षण बंदियों के रहने की,बेरिको की सफाई,शौचालय की सफाई,भोजन की गुणवत्ता आदि की जानकारी ली जो संतोषजनक पाई।