लालगंज: लालगंज के समितियों पर खाद लेने के लिए किसान परेशान, सभी अभिलेख जमा करने के बावजूद फिर से मांगी जा रही फार्मर रजिस्ट्री
लालगंज विकासखंड क्षेत्र के 6 समितियों पर एम पैक्स सदस्यता अभियान के तहत करीब 2000 सदस्य बनाए गए। प्रति किसानों से 226 रुपए सदस्यता शुल्क के साथ फार्मर रजिस्ट्री, आधार कार्ड एवं खतौनी जमा कराकर सदस्य बनाकर पासबुक दिया गया। शुक्रवार दोपहर बाद 3:00 बजे किसानों ने आरोप लगाया की सदस्य बनने के बावजूद भी खाद लेने के लिए फिर से दस्तावेज की मांग करना गलत है।