Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- कानून से कोई नहीं बच सकता छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाला और उससे जुड़े अन्य वित्तीय मामलों में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत से पहले ही स्थायी वारंट जारी किया जा चुका था। फिलहाल मामले में उनसे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कोई भी अपराधी कानून से अधिक समय तक नहीं बच सकता। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से अपना कार्य कर रही हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि किसी को लगता है कि किसी निर्दोष को फंसाया गया है, तो उसके लिए सभी वैधानिक और न्यायिक रास्ते खुले हैं। #VishnuDeoSai #RamgopalAgrawal #CoalLevyCase #ChhattisgarhNews #CGPrimeTimeNews

Chhattisgarh, India | Jul 9, 2026

MORE NEWS