गुना नगर: मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष गुना पहुंचे, उत्कृष्ट विद्यालय में स्वागत, योग से निरोग रहने का दिया संदेश
मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र शर्मा 24 मई को गुना पहुंचे। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में स्वागत के साथ बैठक का आयोजन किया। प्राचार्य एच एन जाटव ने बताया, योग आयोग अध्यक्ष ने योग को जीवन में अपना आकर स्वस्थ और निरोग रहने के साथ नियमित योग करने, दूसरों को जागरूक करने का आवाहन किया। इस दौरान जिले के सभी योग समिति सदस्य नागरिक मौजूद रहे।