शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। वन, राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग की संयुक्त 'जिला टास्क फोर्स' लगातार छापेमारी कर रही है।
*ग्राम पड़ोरा में संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण*
कोलारस एसडीम, तहसीलदार और खनिज निरीक्षक की टीम ने ग्राम पड़ोरा का औचक निरीक्षण किया। मौके पर भारी मात्रा में गिट्टी और एम-सैंड का स्टॉक मिला, जांच टीम ने मौके से अवैध रूप से भंडारित 1444 घनमीटर गिट्टी और 555 घनमीटर एम-सैंड जब्त की है। खनिज विभाग ने पंचनामा बनाकर पूरी सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है।
अवैध परिवहन करने वालों पर 8.61 लाख का अर्थदंड
सड़क पर खनिजों का अवैध परिवहन करने वाले 06 डम्पर और हाईवा वाहनों पर कलेक्टर द्वारा अधिकतम जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई के तहत कुल 8,61,376 रुपये की अर्थदंड राशि वसूल कर सरकारी खजाने में जमा कराई गई है।
दोषियों के खिलाफ 'मध्यप्रदेश खनिज नियम, 2022' के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा कड़ा अर्थदंड प्रस्तावित करते हुए इस पूरे प्रकरण को आगामी कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में भेज दिया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri