चक्रधरपुर: दुर्गा पूजा विसर्जन देखने जा रहे 15 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत
चक्रधरपुर सोनुवा मुख्य मार्ग शांति नगर के समीप बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर गोनो जोंको की मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ पैदल दुर्गा पूजा विसर्जन देखने चक्रधरपुर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए।