धोली मुरौल: पिलखी और महमदपुर बादल पंचायत में 8 घरों में चोरी, पुलिस ने एक चोर को खदेड़कर पकड़ा
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत मुरौल थाना क्षेत्र के पिलखी और महमदपुर बादल पंचायत के करीब आठ घरों को चोरों ने निशाना बनाया। हो हल्ला होने पर मुरौल ओपी की गश्ती पुलिस ने एक चोर को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि अन्य चोर भाग गए। इस मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।