🔸न्यायोत्सव सेवा सप्ताह के अंतर्गत न्याय की मैराथन एवं वॉकाथन का आयोजन
🔸न्यायाधीशों और धावकों ने लिया भाग
उज्जैन,15 नवम्बर। न्यायोत्सव सेवा सप्ताह के अंतर्गत 15 नवंबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर से मैराथन एवं वॉकाथन का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पी.सी. गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। मैराथन जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर कोठी रोड होते हुए पुनः जिला न्यायालय परिसर में समाप्त हुई।
🔸मैराथन एवं वॉकाथन में जिला न्यायालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, जिला खेल विभाग के धावक, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वालंटियर्स एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने सहभागिता की। मैराथन में जिला खेल विभाग के धावक श्री लक्ष्मण सिंह राजपूत ने प्रथम, श्री संदीप सूर्यवंशी ने द्वितीय तथा श्री महेंद्र सिंह राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
🔸इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री गुप्ता ने कहा कि न्यायोत्सव अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन द्वारा केंद्रीय जेल, बाल कल्याण संस्थान, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh JDjansampark Ujjain Ujjain Commissioner