चास: बोकारो: झामुमो के जिलाध्यक्ष पर दूसरी शादी के गंभीर आरोप
Chas, Bokaro | Apr 17, 2026 बोकारो में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो के जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी पर दूसरी शादी को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। उनकी पहली पत्नी गुलाबी देवी ने आरोप लगाया है कि बिना तलाक दिए उन्होंने दूसरी शादी कर ली है।शुक्रवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि गुलाबी देवी अपनी बेटी आरती कुमारी के साथ एसपी आवास पहुंचीं और मीडिया के सामने न्याय की गुहार लगाई।