जमुई: डा. नीरज साह ने पत्नी के साथ महिसौड़ी स्थित क्लिनिक पर 300 दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया, दी शुभकामनाएं
Jamui, Jamui | Jan 22, 2025 बढ़ती ठंड व कनकनी को लेकर समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. नीरज साह द्वारा बुधवार की दोपहर क्लिनिक के पास कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डा. नीरज साह की पत्नी कविता कुमारी, डा. ममता रानी और दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। वहीं कंबल वितरण कार्यक्रम में जिले भर के दिव्यांग पहुंचे थे।