जमुई: भाजपा नेता निर्मल सिंह के निजी आवास पर संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल पहुंचे
Jamui, Jamui | Jan 22, 2025 नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत भाजपा नेता निर्मल सिंह के निजी आवास पर बुधवार की दोपहर 2 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के अध्यक्षता में संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में शामिल होने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, एमएलसी लाल मोहन गुप्त, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभारी अनामिका पासवान पहुंचे थे।