जमुई: गोरवा मटिहाना गांव में बाइक की टक्कर से पुत्र घायल, कहने पर मुखिया के सामने पिता की भी हुई पिटाई
Jamui, Jamui | Jan 22, 2025 गोरवा मटिहाना गांव में बुधवार की सुबह 10:00 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दिनेश चौधरी घायल हो गया। जब इसकी शिकायत करने पिता मुंद्रिका चौधरी गए तो मुखिया दिगंबर पांडेय के सामने मुंद्रिका चौधरी की भी पिटाई कर दी। जिससे दोनों पिता- पुत्र घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।