बिश्रामपुर: जमारी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले पोकलेन चालक को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस को सौंपा
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव में बिहार के रहने वाला एक पोकलेन ड्राइवर राहुल सिंह ने आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ कुमार चौबे ने घटना की पुष्टि करते हुए शनिवार की दोपहर एक बजे बताया कि कांड संख्या 28/2025 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है।