बिश्रामपुर: विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने विश्रामपुर से इटको मोड़ तक बनने वाली कालीकरण सड़क का किया शिलान्यास
विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने इटको मोड़ तक बनने वाले कालीकरण सड़क का शिलान्यास गुरुवार की शाम चार बजे शिलापट का अनावरण कर किया। उक्त सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा।शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र यादव व संचालन संजय उपाध्याय ने किया।