बिश्रामपुर: रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़ के पास एक घर से मिला महिला का सड़ा हुआ शव, पुलिस कर रही जाँच
रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत बी मोड़ के पास बुधवार को एक घर से महिला का सड़ा हुआ शव मिला है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शाम चार बजे इसकी जानकारी देते हुये बताया कि शव 4-5 दिन का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि होगी पायेगी। जानकारी के अनुसार बी मोड़ स्थित एक घर से काफी दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी रेहला पुलिस को दी।