बिश्रामपुर: विश्रामपुर बीडीओ ने ग्रीष्मकालीन जल संकट का लिया जायजा, कई पंचायतों का दौरा किया, संवेदक को फटकार लगाई
विश्रामपुर बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने ग्रीष्म कालीन जल संकट को लेकर प्रखंड के कई पंचायतों का जायजा लिया। बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे जानकारी देते हुये बताया कि जल जीवन मिशन के तहत लगने वाले जल नल योजना में प्रखंड स्तर पर व्यापक अनियमितता बरती गयी है। इसके लिये संबंधित विभाग को लिखा जायेगा और संवेदक पर कार्रवाई भी की जायेगी।