बिश्रामपुर: मजदूर दिवस पर पुरानी ब्लॉक परिसर के शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू, विशेष पूजा-अर्चना भी की गई
मजदूर दिवस के मौके पर विश्रामपुर के पुरानी ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर में गुरुवार की शाम छः बजे विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। साथ 24 घंटे का अखंड-कीर्तन भी शुरू हुआ। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य जजमान के रूप में राजद नेता रमेश चौबे व उनके पुत्र नंदू चौबे सपरिवार शामिल होकर पूजा-अर्चना किया।