हथुआ: सिंगहा टोला अहीरौली निवासी लापता व्यक्ति को पुलिस ने थावे सड़क से बरामद कर परिजनों को सौंपा
मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंगहा टोला अहीरौली निवासी शंकर सिंह, पिता स्व. इंदरदेव राय, जो मंदबुद्धि हैं, 9 अप्रैल 2025 को गोपालगंज कोर्ट गए थे। वहां से वे लापता हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मीरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। विधि-सम्मत तलाशी के दौरान पुलिस ने शंकर सिंह को थावे सड़क से सुरक्षित बरामद किया।