हथुआ: हथुआ नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान शुरू, 20 से 25 अप्रैल तक चलेगा अभियान
हथुआ नगर में 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस को लेकर 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सफाई अभियान चलाया जायेगा, जिसकी शुरूआत रविवार की सुबह हुई मीरगंज-हथुआ मुख्य मार्ग पर महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी से बस स्टैंड तक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने सुबह 11 बजे बताया कि पूरे नगर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान आयोजित किया गया।