लखीमपुर: दाउदपुर महेवा गांव में परचून की दुकान पर सामान खरीदने गए युवक की पिटाई, कार्यवाई न होने पर पीड़ित पहुंचा सीओ कार्यालय
शारदा नगर थाना क्षेत्र के दाउदपुर महेवा गांव में दुकान पर सामान खरीदने गए रिंकू नाम के युवक का परचून की दुकान पर मौजूद विनोद से विवाद हो गया। आरोप है कि विनोद ने अपने घर से कई लोगों को बुलाकर रिंकू की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई। पीड़ित ने सीओ कार्यालय पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।